logo

आज भी बारिश के साथ ओलावृष्टि की अंशका, ऑरेंज अलर्ट जारी...बढ़ेगी ठिठुरन

16917news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांचीः

राज्य में रविवार को रांची समेत कई इलाकों में बारिश हुई। हवा चलने से ठंड में हल्की बढ़ोतरी भी हुई है। गढ़वा, पलामू ,लातेहार व लोहरदगा में भी हल्की बारिश हुई। आज भी उत्तरी और मध्य भाग में कहीं-कहीं बारिश होगी। इस दौरान वज्रपात व ओलावृष्टि की भी आशंका है।  राज्य में इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 11 से लेकर 15 जनवरी तक राज्य में कई स्थान पर हल्की बारिश के आसार है।


तापमान में बढ़ोतरी हुई है 
मौसम विभाग के अनुसार दोपहर बाद से ही राज्य के कई इलाकों में बादल छाने लगे थे। इस वजह से न्यूनतम तापमान में इजाफा हुआ है। 24 घंटे में रात के तापमान में और 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होने के आसार है। इससे राज्य के ठंड में कमी आएगी। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 4 दिनों में राज्य के न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। 


इन जिलों में ज्यादा हो सकता है असर

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 10 और 11 जनवरी को पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसांवा को छोड़ सभी जिलों में बारिश हो सकती है। 12 जनवरी के बाद न्यूनतम तापमान में कमी आ सकती है। जिससे ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है। 11 और 12 जनवरी को पूरे राज्यभर में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। 13 जनवरी को भी कहीं-कहीं हल्की बारिश होगी।


16 जनवरी से आसमान साफ 
अगले 2 दिनों तक रांची समेत कई जगहों पर बारिश होगी।  इस दौरान ओलावृष्टि और वज्रपात भी हो सकते हैं। इससे फिर ठंड में बढ़ोतरी होगी। 16 जनवरी से आसमान साफ रहने की संभावना है। 15 जनवरी तक आसमान में बादल छाए रहेंगे।न्यूनतम तापमान में दो से डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना है।