logo

जिम ट्रेनर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी गर्लफ्रेंड को अंतिम संस्कार में मत आने देना

12284news.jpg

द फॉलोअप टीम, इंदौर:

इंदौर में एक जिम ट्रेनर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  ट्रेनर ने सुसाइड नोट में अंतिम इच्छा भी जाहिर की है। उसने लिखा है कि उसकी चचेरी बहनों को उसका मुंह न दिखाया जाए और गर्लफ्रेंड को उसके अंतिम संस्कार में शामिल ना होने दिया जाए। ट्रेनर ने यह भी लिखा है कि अगर उसकी अंतिम इच्छा पूरी नहीं हुई तो उसकी आत्मा भटकेगी। पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद कर जांच शुरू कर दी है। 

सुसाइड नोट में लिखा खौफनाक काम
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम गोपाल वर्मा है। वो जिम ट्रेनर था। पुलिस के अनुसार रविवार सुबह उसके भाई नितेश ने सबसे पहले शव देखा था। वो उसे अस्पताल लेकर पहुंचा। नितेश ने बताया कि लॉकडाउन में गोपाल का काम बंद था। सुसाइड नोट में गोपाल ने अपनी मर्जी से आत्महत्या की बात लिखी है। उसने लिखा है कि वो जो भी कर रहा है खुशी से कर रहा है। दोनों चचेरी बहनों को मेरा चेहरा मत दिखाना और प्रेमिका को भी अंतिम संस्कार में शामिल मत करना। अगर मेरी आखिरी इच्छा पूरी नहीं हुई तो आत्मा भटकती रहेगी।

 

जमीन को लेकर चल रहा था मृतक का विवाद
पुलिस को जांच में पता चला कि गोपाल का चाचा के साथ संपत्ति को लेकर विवाद था। वह चचेरी बहनों से नाराज था। परिजनों ने बताया कि गोलू और मन्नू उनकी चचेरी बहनें हैं। जिसकी शादी हो गयी है।  कुछ समय से चाचा के परिवार से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। विवाद में दोनों चचेरी बहनें दखल दे रही थीं।  इसलिए वह उन्हें नापसंद करने लगा था।