logo

Sport : AAFC महिला एशिया कप में खेलेंगी गुमला की सुमति, CM ने ट्वीट कर दी बधाई

44d93eb6-cfb0-44de-82d8-894376bdcc73.jpg

द फॉलोअप टीम, गुमला:
गुमला की फुटबॉल खिलाड़ी सुमति कुमारी का चयन एएफसी महिला एशिया कप के लिए भारतीय टीम में किया गया है। पिछले महीने कोच्चि में कैंप में शामिल 27 खिलाड़ियों में 23 सदस्यों को टीमों में चुना गया है। एएफसी महिला एशिया कप 20 जनवरी से 6 फरवरी तक महाराष्ट्र के तीन स्थानों पर होगा। सुमति पिछले महीने ढाका में आयोजित अंडर-19 सैफ चैंपियनशिप में भारतीय टीम में शामिल थीं। सुमति पिछले साल मार्च-अप्रैल में उज्बेकिस्तान में हुई फ्रेंडली फुटबॉल मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।


मुख्यमंत्री ने सुमति को बधाई दी 
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सुमति को बधाई दी है। गौरतलब है कि मोराहबादी में मुख्यमंत्री के निर्देश पर सुमति को प्रशिक्षण के लिए घर से लाया गया था। सुमति एक गरीब परिवार से हैं। मई 2020 के बाद से पूरी तरह से राज्य सरकार द्वारा ही सुमति  की देख–रेख की जा रही है। 


कौन है सुमति 
सुमति मूल रूप से गुमला जिला अंतर्गत भरनो प्रखंड के लोंडरा गांव की रहने वाली है। सुमति के पिता फिरू उरांव एवं माता सनियारो देवी किसान हैं। कुल 6 भाई-बहनों में सुमति सबसे छोटी है। बचपन से ही फुटबॉल खेल के प्रति रुचि रखने वाली सुमति गांव से अपने खेल की शुरुआत करने के बाद अब एक राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल खिलाड़ी बन चुकी है। सुमति ने बताया कि मुझमें बचपन से ही फुटबॉल खेल के प्रति रुचि रही है। गांव में संसाधन का अभाव था। इसके बावजूद निरंतर खेल का अभ्यास करती रही।  फिर पढ़ाई करने के लिए गुमला पहुंची। गुमला में सेंट पात्रिक हाईस्कूल में नामांकन लिया।

उसके अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए उसका चयन स्कूल में ही संचालित आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र में हुआ। केंद्र में फुटबॉल खेल के बारीकियों को सीखने लगी। धीरे धीरे सुमति का चयन जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ।  फिर राज्य स्तरीय, इसके बाद अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी खेलने का अवसर मिला। अस्थम उरांव भी राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी हैं। उन्होंने अब तक जितने भी मैच खेले हैं सब में उनका बेहतर प्रदर्शन रहा है।