logo

पूर्वी सिंहभूम में राज्यपाल ने किया पुरुषोत्तम दास झुनझुनवाला की प्रतिमा का अनावरण

4654news.jpg
द फॉलोअप टीम, जमशेदपुर:
पूर्वी भारत का सबसे बड़ा गैशाला पूर्वी सिंघभूम के चाकुलिया में स्तिथ है। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू रविवार को इस गौशाला में पहुंची और गोपूजन किया। राज्यपाल ने गौ माता को गुड़ खिलाकर उनकी पूजा की। इसके बाद पुरुषोत्तम दास झुनझुनवाला की प्रतिमा का अनावरण किया।

ये भी पढ़ें.....

तस्करों से छुड़ाकर लाया गया है गोवंश को 
यह गोशाला काफी बड़ी है। यहां करीब साढ़े सात हजार गोवंश हैं। यहाँ पर ज्यादातर गोवंश तस्करों से छुड़ाकर रखे गए हैं,जो बीमार हैं। करीब 7453 गोवंश में 99 फीसद बैल हैं, जबकि बाकी एक फीसद में गायें, भैंस व ऊंट हैं। गोशाला की देखभाल में प्रतिमाह करीब 75 लाख रुपये खर्च होते हैं।