logo

शुरू हुआ पल्स पोलियो अभियान, 5 वर्ष तक के बच्चों को अवश्य पिलाएं ड्रॉप

4653news.jpg
द फॉलोअप टीम, धनबाद:
पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत रविवार को सदर अस्पताल और धनबाद पीएचसी से की गई। इसमें सिविल सर्जन डॉक्टर गोपाल दास और सदर प्रभारी डॉ सुनील कुमार भी शामिल थे। उन्होंने बच्चों को ड्रॉप पिलाकर इसकी शुरुआत की। इसके साथ ही जिले में सभी बूथों पर ड्रॉप पिलाना शुरू हुआ। पल्स पोलियो अभियान के तहत जिले के 1984 बूथों पर बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाई जाएगी।

ये भी पढ़ें.....

5 साल तक के बच्चे को पिलाई जाएगी खुराक 
इस अभियान में 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। पूरे जिले में 1984 बूथों पर स्वास्थ्य कर्मियों के माध्यम से 5 साल तक के बच्चों को जिंदगी की दो बूंद (पल्स पोलियो) खुराक पिलाई जाएगी। जिले में 0 से लेकर 5 वर्ष के बीच बच्चों की संख्या 5 लाख के आसपास है। एक फरवरी और 2 फरवरी को स्वास्थ्य कर्मी घर घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगे।