द फॉलोअप टीम, रांची : झारखंड में कोरोना वायरस कोहराम मचाए हुए है। सरकार का स्वास्थ्य तंत्र भी पस्त होता जा रहा है। झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2682 नये मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 54874 हो गयी है। 13 संक्रमितों की मौत हो गयी है। इसके साथ ही कोरोना से मरनेवालों का आंकड़ा 572 हो गया है।
राज्य में 39134 संक्रमित हो चुके हैं स्वस्थ
हालांकि मिली जानकारी के अनुसार झारखंड में 2652 मरीज अबतक स्वस्थ भी हो चुके हैं। राज्य में अब तक 39134 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। इस समय राज्य में कोरोना के कुल एक्टिव केस 14874 हैं।
स्वास्थ्य निदेशालय में 27 कर्मी पॉजिटिव, ऑफिस हुआ बंद
नामकुम आरसीएच स्थित स्वास्थ्य निदेशालय में निदेशक प्रमुख के कार्यालय में 27 कर्मी पॉजिटिव पाये गये। इनमें एक निदेशक प्रमुख का पीए भी है। इसको लेकर निदेशक प्रमुख ने आदेश जारी कर 11 सितंबर तक कार्यालय बंद कर दिया है।
पूर्वी सिंहभूम में 475 नये कोरोना संक्रमित
झारखंड के पूर्वी सिंहभूम में 475, धनबाद में 192, कोडरमा में 294, रामगढ़ में 165, सरायकेला में 248, हजारीबाग में 210, बोकारो में 335, प. सिंहभूम में 127, देवघर में 30, सिमडेगा में 127, दुमका से 17, गढ़वा से 15, गिरिडीह से 35, गोड्डा से 10, गुमला से 11, जामताड़ा से चार, खूंटी से 81, लातेहार से 17, लोहरदगा से तीन, पलामू से 29, पाकुड़ से 10, रांची से 210, साहिबगंज से सात नये संक्रमित मरीज मिले।