logo

कोरोना के कहर के बीच भारत के लिए अच्छी खबर, 10 साल में घटे 27 करोड़ गरीब, UN का दावा

कोरोना के कहर के बीच भारत के लिए अच्छी खबर, 10 साल में घटे 27 करोड़ गरीब, UN का दावा
द फॉलोअप टीम
भारत में गरीबी को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने मुद्दा बनाया था। गरीबी हटाओ नारे के 50 साल पूरे होने पर अब भी देश में ये सिर्फ मुद्दा बना हुआ है। सत्ता में आने वाली हर सरकार इस बात के दावे करती है कि हमारी सरकार गरीबों को समर्पित है। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम और ऑक्सफोर्ड गरीबी एवं मानव विकास पहल द्वारा जारी किये गये आंकड़ों से पता चलता है कि 75 में से 65 देशों में 2000 से 2019 के बीच बहुआयामी गरीबी स्तर में काफी कमी आयी है। 2005-06 से लेकर 2015-16 के दौरान 27.3 करोड़ लोग गरीबी के दायरे से बाहर निकल चुके हैं। आंकड़े के मुताबिक किसी भी देश में गरीबों की संख्या में ये सर्वाधिक कमी है। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गयी है। 75 देशों में से 65 ने गरीबी में रहने वाले लोगों की संख्या को कम किया। 
भारत में 27.3 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर
रिपोर्ट में कहा गया है कि सबसे बड़ी कमी भारत में आयी है, जहां 27.3 करोड़ लोग गरीबी से ऊपर उठने में कामयाब रहे। रिपोर्ट में कहा गया है कि चार देश- आर्मेनिया (2010–2015 / 2016), भारत (2005 / 2014-15 / 2016), निकारागुआ (2001–2011 / 2012) और उत्तर मैसेडोनिया (2005/2014) ने अपने वैश्विक बहुआयामी गरीबी सूचकांक (एमपीआइ) को आधा कर दिया है। ये देश दिखाते हैं कि बहुत भिन्न गरीबी स्तर वाले देशों के लिये क्या संभव है। 
किस सरकार की कितनी भूमिका ?
अब इस बात पर बहस हो सकती है कि इस रिपोर्ट में जो दावा किया गया है उसमें किस सरकार का बड़ा योगदान है? किस राज्य सरकार की भूमिका इसमें कितनी रही है? हालांकि इसमें आशंका व्यक्त की गयी है कि गरीबी के मोर्चे पर हुई प्रगति पर कोरोना वायरस महामारी का प्रतिकूल असर पड़ सकता है। कई अर्थिक विशेषज्ञों की माने तो कोरोना कार्यकाल के बाद देश की एक बड़ी आबादी गरीबी रेख के अंदर आ जायेगी।