logo

नग्नावस्था में मिला नव-विवाहिता का शव, हत्या से पहले दुष्कर्म की आशंका

7953news.jpg
द फॉलोअप टीम, गुमला:
गुमला के सदर थाना क्षेत्र के चंडाली में एक युवती का शव नग्नावस्था में बरामद हुआ। मृतका की पहचान 19 वर्षीय सलोनी के रूप मे हुई है। आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या की गयी है।  शुक्रवार सुबह को उसका शव उसके घर के आगे ही मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दो दिन पहले हुई थी युवती की शादी
थाना प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि सलोनी की हत्या उसके पति दुर्गाचिक बड़ाइक ने ही की है। घटना के बाद से वो फरार है। दुर्गाचिक बड़ाइक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। युवती के परिजनों ने बताया कि दो महीने से सलोनी और दुर्गाचिक लिव इन मे रह रहे थे।

हत्या से पहले दुष्कर्म की आशंका
27 अप्रैल को उनकी शादी कराई गई थी। बताया जा रहा है कि शादी के अगले ही दिन दुर्गाचिक घर से गायब हो गया था। उसे ही ढूंढने के लिए सलोनी घर से बाहर निकली थी। वह भी नही लौटी तो उसकी भी खोजबीन की जाने लगी। परिजन हत्या से पहले सलोनी के साथ दुष्कर्म की आशंका जता रहे है।