logo

कबड्डी टूर्नामेंट से पहले गिरी स्टेडियम की गैलरी, 100 लोग घायल

6732news.jpg
द फॉलोअप टीम, हैदराबाद:
तेलंगाना के सूर्यपेठ में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। कबड्डी टूर्नामेंट से पहले स्टेडियम की गैलरी गिर गई। हादसे में 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में छह लोगों को फ्रैक्चर भी हुआ है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि गैलरी गिरने के बाद कई दर्शक चल भी नहीं पा रहे थे इसलिए उन्हें एंबुलेंस और अन्य वाहनों से अस्पताल भेजा गया। कमजोर निर्माण के कारण ये गैलरी गिर गयी। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के सही कारणों के बारे में जांच के बाद ही पता चलेगा। 

ये भी पढ़ें....

कबड्डी चैंपियनशिप शुरू होने से पहले हुआ हादसा 
एसपी आर भास्करन ने कहा, ‘‘हम गैलरी और अस्पताल दोनों जगहों पर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। ये दुर्घटना 47 वीं जूनियर राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप के शुरू होने से ठीक पहले हुई। टूर्नामेंट का आयोजन तेलंगाना कबड्डी संघ और सूर्यपेठ जिला कबड्डी संघ के द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा था।