द फॉलोअप टीम, रांची:
राज्य में कोरोना (corona) की दूसरी लहर काबू में आने लगी है। ऐसे में इसके बचाव के लिए टीकाकरण (vaccination) अभियान जोरों पर है। लोगों की संख्या के मुकाबले वैक्सीन में भारी कमी भी देखेने को मिल रही है। अब अच्छी खबर यह है की झारखंड को 10 जून को कोविशील्ड वैक्सीन(covishield vaccine) के 1.80 लाख डोज मिलेंगे।
प्रदेश में वैक्सीनेशन अभियान में तेजी आयेगी
इसे राज्य के 24 जिलों को उपलब्ध कराया जाएगा। मामले के संबंध में नोडल अधिकारी(nodal officer) ने बताया कि 18000 वॉयल मिलने के बाद राज्य में वैक्सीनेशन कार्य (vaccination work) में एक बार फिर तेजी आएगी। अगर कोई व्यक्ति वैक्सीन नहीं लेगा और कोरोना की तीसरी लहर की चपेट में आया तो बड़ी परेशानी होगी।
तीन दिनों तक बंद रहेगा वैक्सीनेशन
जानकारी के मुताबिक मंगलवार से अगले तीन दिन तक वैक्सीनेशन बंद रहेगा। इस दौरान फ्रंटलाइन वॉरियर(frontline warrior) के 18 से 44 आयु वर्ग के परिजनों को वैक्सीन दी जाएगी। झारखंड में 10 जून को वैक्सीन की नई खेप पहुंचने के बाद 18+ वाले आम लोगों के लिए वैक्सीनेशन शुरू किया जाएगा। जिले में 45 साल से ज्यादा आयु वर्ग का वैक्सीनेशन प्रभावित नहीं होगा। बता दें की सोमवार को जिले भर में कुल 8882 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इनमें 18-44 आयु वर्ग के 5134 और 45 से ज्यादा उम्र के 3748 व्यक्ति शामिल हैं। सोमवार के जिले के 18 सेंटरों पर 18+वालों को वैक्सीन दी गई।
प्रशासन ने जारी किया रजिस्ट्रेशन लिंक
इस बारे में जिला प्रशासन ने वैसे छात्र जो पढ़ाई के लिए विदेश या किसी दूसरे राज्य में जाना चाहते हैं, उनके लिए विशेष टीकाकरण रजिस्ट्रेशन (vaccination registration) लिंक जारी किया है। जो विदेश में पढ़ाई या काम करने जाने वाले हों या दूसरे राज्य में उपचार के लिए जाने वाले हों इसके साथ ही दूसरे राज्य में पहली डोज ली है और यहां दूसरी डोज लेना चाहते हैं वह इस लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।