द फॉलोअप टीम रांची।
आईआईएमसी यानी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन देश का प्रमुख मीडिया स्कूल माना जाता है। उस इंस्टीट्यूट से निकले स्टुडेंटस देश-दुनिया के मीडिया संस्थानों में फैले
हुए हैं। जिनमें से कुछ छात्र रविवार को झारखंड की राजधानी रांची में एकत्र हुए। अपने
अनुभव और विचार आपस में साझा किए। आयोजन आईआईएमसी के पूर्ववर्ती छात्र संगठन(इम्का) ने किया था। यह उनका सालाना कार्यक्रम कनेक्शन
2020 था। इस दौरान कोरोना उपाय के सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया गया।
सामाजिक जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटते
इम्का मेंबर
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि
इम्का के नेशनल प्रेसिडेंट प्रसाद सान्याल ने कहा कि झारखंड चैप्टर देश में सक्रिय
चैप्टर्स में से एक है। कोविड में सामाजिक जिम्मेदारी से लेकर आपसी सहभागिता समेत
हर मामले में यह चैप्टर देश भर के चैप्टर में आगे है। नेशनल सेक्रेटरी रितेश वर्मा
ने देश-विदेश में चैप्टर के विस्तार और एक्टिविटी की जानकारी दी।
जरूरतमंदों के बीच बांटे गए भोजन और
राशन
झारखंड चैप्टर के सचिव प्रणव
प्रत्यूष ने चैप्टर के साल भर की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि
कोविड के दौरान सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए झरखंड चैप्टर की तरफ से जरूरतमंदों
के बीच खाने का पैकेट व सूखा राशान का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान
चैप्टर के सदस्यों की डायरेक्टरी भी तैयार की गई।
अगले महीने गठित होगी नई
कार्यकारिणी
झारखंड चैप्टर के अध्यक्ष मनोज
कुमार ने कहा कि अगले महीने नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। कार्यक्रम में संजीव
बेसरा, देवव्रत सिंह, अनुपम राणा, अमित कुमार गुप्ता, कुमार राजेश, आनंद दत्ता, विवेकानंद सिंह, पूजा, शम्भू नाथ, नीरज कुमार, संतोष उरांव, रंजीत कुमार, मनीष कुमार, आलोक कुमार, ओंकार पांडेय, रौशन कुमार, अभिषेक कुमार, निवेदिता गुप्ता, श्वेता कुमार, समीर उरांव आदि शामिल हुए।