द फॉलोअप टीम, रांची:
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान में धनवार विधानसभा के विधायक बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को कोरोना टीका लगवाया। उन्होंने राज्य के निजी अस्पताल मेडिका में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली। बताया कि वैक्सीन लेने के दौरान उन्हें किसी भी तरह की परेशानी नहीं हुई। वह काफी सहज महसूस कर रहे है।
लोगों से की अपील
कोरोना टीका को लेकर कई तरह के अपवाह फ़ैल रहे हैंं। जिसपर उन्होंने कहा ध्यान नहीं देने को जनता से अपील की है। साथ ही उन्होंने कहा निसंदेह स्वदेशी कोरोना टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। वरिष्ठ नागरिकों को टीका लेने के लिए आगे आना चाहिए क्योंकि हम सबको मिल कर कोरोना को हराना है। कोरोना टीका लगवाने की जानकारी उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर भी साझा किया।