logo

सातवीं संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए सोलह नवंबर से भरे जाएंगे फार्म

14933news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

जेपीएससी और विवाद दोनों का दामन इतना एकजुट है कि अलग होने का नाम ही नहीं ले रहा। इस बीच एक सुखद खबर मिली है। सातवीं संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए 16 नवंबर से 15 दिसंबर तक फार्म ऑनलाइन भरे जाएंगे। बता दें कि 7-10th जेपीएससी पीटी रिजल्ट में गड़बड़ी के खिलाफ आंदोलनकारी अभ्यर्थियों परीक्षा परिणाम रदद करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहें हैं। आरोप है कि जेपीएससी पीटी परीक्षा परिणाम कई सेंटर में सीरियल नंबर के छात्र को पास कर दिया गया है, तो कई जगह पेपर लीक होने की भी खबर है। दिव्यांग विद्यार्थी को लेकर 5% क्षेतिज आरक्षण का प्रावधान है जिसका पालन नहीं किया गया है।

 


 जनवरी माह में होगा मेंस
मुख्य परीक्षा जनवरी में होगी। झारखंड लोक सेवा आयोग ने एक नवंबर को सातवीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया था। इस परीक्षा में कुल 4,293 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए थे, जो मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। यह प्रारंभिक परीक्षा विभिन्न सेवाओं में कुल 252 पदों पर नियुक्ति के लिए चार वर्षों 2017, 2018, 2019 तथा 2020 के लिए के लिए एक साथ हुई थी। प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 42 दिन के बाद जारी हुआ।