द फॉलोअप टीम, रांची: .
अखिल भारतीय सांस्कृतिक विकास महासंघ ने अपनी रजत जयंती झारखंड सांस्कृतिक महोत्सव के साथ मनाई। जिसमें झारखंड के अलग-अलग क्षेत्रों में सक्रिय 7 प्रतिभावान लोगों को ‘बिरसा मुंडा ज्योति सम्मान-2021 और 11 फिल्मकारों को झारखंड फिल्म आर्ट अवॉर्ड से नवाजा गया। नगर भवन, खूंटी में आयोजित समारोह में खेल के लिए रांची के ईपी रफायल हंस, गीत-संगीत में जमशेदपुर की सुमित्रा बनर्जी, शिक्षा में देवघर के डॉ. प्रदीप कुमार सिंहदेव, साहित्य में पलामू के हरिवंश प्रभात, पत्रकारिता में रांची के कुंदन कुमार चौधरी, संगीत सेवा में मुंबई के सिद्धार्थ रॉय बुबई और सामाजिक सेवा में विकास जायसवाल सम्माानित हुए। मोनिका मुंडू को स्पेशल लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया है।
लाल विजय शाहदेव समेत 11 फिल्मकार को झारखंड फिल्म आर्ट अवॉर्ड
कार्यक्रम में बेस्ट डायरेक्टर का पुरस्कार लाल विजय शाहदेव को नागपुरी फ़िल्म फुलमनिया के लिए दिया गया। जयकांत श्रीकांत को बेस्ट म्यूजिक कंपोजर, मुकेश राम प्रजापति को बेस्ट मेल एक्टर, कोमल सिंह को बेस्ट फीमेल एक्टर, ज्योति साहू को बेस्ट फीमेल सिंगर, पवन रॉय को बेस्ट मेल सिंगर, सन्नी मंडल को बेस्ट सिनेमेटोग्राफी, संजय उपाध्याय को बेस्ट फ़िल्म एडिटर, अशोक गोप को न्यू कमर मेल एक्टर का पुरस्कार दिया गया।
झारखंड की संस्कृति-सभ्यता समृद्ध: सत्यनारायण मुंडा
कार्यक्रम में बहैसियत मुख्य अतिथि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सत्यनारायण मुंडा ने कहा कि संस्कृति-सभ्यता के मामले में झारखंड अत्यधिक धनी है। अखिल भारतीय सांस्कृतिक विकास महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष तपन कुमार घोष ने स्वागत वक्तधव्यश दिया। मौके पर डीडीसी अरुण कुमार सिंह, श्यामसुंदर कच्छप, रोशन कुमार समेत विभिन्न जिलों से आए कला, साहित्य, पत्रकारिता, समाज सेवा से जुड़े लोग उपस्थित थे। आभार ज्ञापन संस्था के महासचिव मार्शल बारला ने किया।