logo

13 साल की लड़की को लेकर भागा 2 बच्चों का बाप, शादी की मंशा थी

9413news.jpg
द फॉलोअप टीम, पलामू:

पलामू में प्रेम-प्रसंग का अजीब मामला सामने आया है। यहां 13 साल की नाबालिग लड़की को लेकर दो बच्चों का पिता फरार हो गया। घटना छत्तरपुर थाना क्षेत्र के बाघामाडा गांव की है। आरोपी श्रवण सिंह लड़की को लेकर तीन दिन पहले फरार हो गया था। लड़की को शुक्रवार की शाम छतरपुर के ही खेन्द्रा गांव से बरामद कर लिया गया।  पुलिस ने आरोपी को पोक्सो एक्ट के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया है‌। आरोपी दो बच्चों का पिता है। एक साल से उसका नाबालिग लड़की के साथ संबंध था।  

लड़की के घर जाता था आरोपी 
एक साल के दौरान आरोपी कई बार उसके घर जाया करता था। दो बच्चों का पिता होने के बावजूद भी वह नाबालिग को बहला फुसलाकर कर झांसे में रखता  था। लड़की के घरवालों की भी वो कुछ-कुछ मदद किया करता था। लड़की का मेडिकल जांच और कोर्ट में बयान करवाने जैसी आवश्यक कार्रवाई पूरी की जा रही है।

शादी के इरादे से भगा था आरोपी 
आरोपी लड़की को तीन दिन पहले घर से लेकर भागा था। उसका इरादा था कि वह लड़की के साथ शादी कर लेगा और फिर दोनों साथ रहेंगे। इसी बीच लड़की के परिजनों ने मुकदमा कर दिया। पुलिसिया कार्रवाई के बाद दोनों पकड़े गए‌। इस घटना खबर आरोपी की पत्नी को दे दी गयी।