द फॉलोअप टीम, मुंबई:
कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही थी कि सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा था। अब अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर नागा चैतन्य से अलग होने का ऐलान कर दिया है। सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नागा चैतन्य संग अलगाव की जानकारी दी। सामंथा ने एक पोस्ट लिखा और फैंस को प्यार और समर्थन देने के लिए शुक्रिया कहा।
यह था पोस्ट सामंथा का पोस्ट
सामंथा ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि हमारे सभी शुभ-चिंतको के लिए..काफी विचार विमर्श के बाद नागा चैतन्य और मैं एक दूसरे से अलग हो रहे हैं। हम लोगों के रिश्ते में सबसे खास हमारी दोस्ती थी। उम्मीद है कि हमारे रिश्ते के खत्म होने के बाद भी हमारी दोस्ती की बॉन्डिंग ऐसे ही बनी रहेगी। हम लोग अपने फैंस, शुभ चिंतको और मीडिया से गुजारिश करते है कि इस मुश्किल वक्त में हमें प्राइवेसी दें। आप सभी के सर्पोट के लिए शुक्रिया। सांमथा के अलावा नागा चैतन्य ने भी ये पोस्ट अपने इंस्टाग्राम आकाउंट पर साझा किया है। पोस्ट के वारयल होते ही फैंस काफी शॉक्ड और दुखी हैं।
सामंथा ने हटा लिया था सरनेम
सांमथा और नाग के अलग होने के खबर तब मिली जब सामंथा ने अपने नाम से अपने सरनेम को हटा दिया था। इसके बाद उन्होंने केवल S लिखा था। आपको बता दें कि नाग और सामंथा एक साथ साल 2010 में फिल्म ये माया चेसवे में नजर आए थे। इसके बाद ही दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे और फिर दोनों ने साल 2017 में शादी कर ली थी।
इसे भी पढ़िये:
FESTIVE OFFER: AMAZON और FLIPKART पर शॉपिंग के लिए हो जाएं तैयार, यहां से सस्ता कहीं नहीं मिलेगा
गिरिडीह में नहाने के दौरान 7 बच्चे नदी में बहे, एक की मौत 6 की हालत गंभीर
जानिए सामंथा का जवाब
नागा चैतन्य संग सामंथा के अलगाव की अफवाहों को तब गति मिली जब सामंथा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अक्किनेनी उपनाम को हटा कर अपना नाम बदलकर एस कर लिया था। फिल्म कंपेनियन को दिए एक इंटरव्यू में जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस बारे में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि बात यह है कि द फैमिली मैन या इसके लिए ट्रोलिंग के साथ भी मैं उन पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देना चाहती। हमेशा से ऐसी ही हूं। मैं इस तरह के शोर पर प्रतिक्रिया नहीं करती और न ही मेरा ऐसा करने का कोई इरादा है। मैं खामोश ही ठीक हूं।
इस मसले पर हुआ था विवाद
बता दें कि जबसे दोनों के अलग होने की खबर सामने आई है, तब से नाग चैतन्य ने अपने रिश्ते की खबरों पर चुप्पी साध ली है। इसके पीछे का कारण बताया जा रहा है कि नागा अपने परिवार को आगे ले जाना चाहता हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक नागा अब फैमिली प्लानिंग करना चाहते हैं।