logo

बढ़ते संक्रमण के बीच भी रांची में नहीं जारी हुई कोरोना गाइडलाइन, जश्न के लिए तैयार है हर होटल और रिजॉर्ट

बढ़ते संक्रमण के बीच भी रांची में नहीं जारी हुई कोरोना गाइडलाइन, जश्न के लिए तैयार है हर होटल और रिजॉर्ट

द फॉलोअप टीम, रांचीः
31 दिसंबर यानी जश्न की रात। आज लोग देर रात तक रांची के विभिन्न बार, होटल, रिजॉर्ट, रेस्टूरेंट में डीजे की धुन पर झूमने वाले हैं। सरकार की तरफ से किसी तरह की कोई पाबंदी नहीं लगायी गई है। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच भी  किसी तरह की कोई कोरोना गाइडलाइन नहीं जारी की गयी है। सभी होटल न्यू ईयर की शाम के लिए तैयार है। इस बार रांची, दिल्ली, मुंबई व कोलकाता के डीजे व डांस ट्रूप रांची में परफॉर्म करने वाले हैं। 


होटल ली-लैक में क्या है थीम
होटल ली-लैक में ‘लेट्स रॉक 2022’ नाम से इवेंट का आयोजन किया जा रहा है। दिल्ली के DJ केआर परफॉर्म करने वाले हैं। खाने में 95 आइटम्स का मेन्यू होगा। इवेंट रात 8 बजे शुरू होने वाला है। डबल डोज वैक्सीनेशन सर्टीफिकेट दिखाना अनिवार्य होगा।  कपल एंट्री के लिए 5499 रु टिकट रखा गया है।


द कायरो लाउंज 
द कायरो लाउंज में रात 8 बजे से पार्टी शुरू होगी। यहां मुंबई के डीजे म्यूजिक माफिया और मुंबई के कलाकारों की टीम फायर शो दिखाएगी। खाने का मैन्यू खास होगा।  टेबल बुक कराने की स्टार्टिंग प्राइस 8 हजार है। जश्न में शामिल होने के लिए वैक्सीन का दोनों डोज अनिवार्य होगा।  


रेडिसन ब्लू में क्या है तैयारी 
रेडिसन ब्लू में नए साल के स्वागत में मास्करेड नाइट का आयोजन किया गया है। यहां का गाला डिनर स्पेशल है। बच्चों के लिए टैटू मेकिंग व मैजिक शो होगा। कपल एंट्री चार्ज 9999 रुपए रखा गया है। 12 वर्ष से नीचे के लिए 1900 रुपए, 12 वर्ष से ऊपर के लिए 5 हजार रुपए एंट्री चार्ज हैं। वैक्सीन की दोनों डोज लेने वालों को 10% की छूट मिलेगी।