द फॉलोअप टीम, रांची:
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में संपूर्ण लॉकडाउन का एलान किया है। राज्य में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के तहत 22 से 29 अप्रैल तक राज्य में पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान जरूरी चीजों को छोड़कर बाकी सभी दुकानें बंद रहेंगी। भारत, राज्य सरकार और निजी क्षेत्र की चिह्नित कार्यालय को छोड़कर बाकी सभी कार्यालय बंद रहेंगे। पांच से ज्यादा लोगों के एक स्थान पर इकट्ठा होने पर पाबंदी रहेगी। धार्मिक स्थल खुले रहेंगे लेकिन श्रद्धालुओं को आने की इजाजत नहीं होगी।