द फॉलोअप टीम, रांची: कोरोना का कहर जारी है। पिछले 6 माह से स्कूल-कॉलेज की पढ़ाई पूरी तरह से ठप है। कोरोना का आकड़ों भारत में 30 लाख के पार पहुंच चुका है। कोरोना के कारण के सभी शिक्षण संस्थानों का बुरा हाल है। इससे छात्रों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है।
शिक्षकों से मांगे गए सुझाव
स्कूल और कॉलेज बंद होने के कारण अंतिम वर्ष की परीक्षाओं के आयोजन को लेकर असमंजस बरकरार है। हालांकि अब शिक्षा मंत्रालय की तरफ से स्कूलों को लेकर अहम कदम उठाया गया है। देशभर के सभी स्कूलों के शिक्षकों से सुझाव मांगे गए हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रण को देखते हुए सरकार ने 16 मार्च से ही सभी स्कूल-कॉलेज बंद हैं। इसके बाद से इन्हें अभी तक नहीं खोला गया है। पर अब सरकार नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत विकल्प तलाश रही है और इसके लिए अहम कदम भी उठा रही है। शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बताया कि मंत्रालय ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने के लिए स्कूल टीचर्स और प्रिंसिपल्स से सुझाव मांगे हैं। शिक्षा मंत्री का कहना है कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू करने में टीचर्स की भूमिका बेहद अहम रहेगी। इसलिए हमने देशभर के सभी स्कूलों के टीचर्स और प्रिंसिपल्स से एनईपी लागू करने के लिए उनका सुझाव मांगे हैं।
31 तक दे सकेंगे एनईपी पर सुझाव
पिछले महीने ही सरकार ने 34 साल की पुरानी शिक्षा व्यवस्था को बदलते हुए नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने की घोषणा की है। इसका मकसद स्कूलों में सुधार और हायर एजुकेशन सिस्टम का स्तर और बेहतर करना है ताकि भारत को वैश्विक नॉलेज सुपरपावर बनाया जा सके। इस पर स्कूल एजुकेशन सेक्रेटरी अनिता करवाल ने कहा कि टीचर्स और प्रिंसिपल्स के सुझावों की पड़ताल एनसीईआरटी के विशेषज्ञ करेंगे। जिन टीचर्स या प्रिंसिपल्स के सुझाव उपयोगी पाए जाएंगे, उनसे व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया जाएगा। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने की दिशा में ये सुझाव 24 अगस्त से 31 अगस्त तक दिए जा सकेंगे।