logo

नया श्रम कानून जल्द होगा लागू! सप्ताह में केवल 4 दिन करना होगा काम, वेतन स्ट्रक्चर में भी होगा बदलाव

नया श्रम कानून जल्द होगा लागू! सप्ताह में केवल 4 दिन करना होगा काम, वेतन स्ट्रक्चर में भी होगा बदलाव
द फॉलोअप टीम, रांची:

कर्मचारियों को अब वर्किंग डेज में दिनों में जल्द ही अतिरिक्त छूट मिल सकती है। संभावना  है कि जल्दी ही उन्हें हफ्ते में पांच दिन की जगह 4 दिन ही नौकरी करनी होगी। दो दिन की जगह अब हफ्ते में 3 दिन छुट्टी रहेगी।  नए श्रम कानूनों के तहत आने वाले दिनों में जल्द ही इसे लागू किया जायेगा। साथ ही केंद्र सरकार ने टीए क्लेम सब्मिशन की समय सीमा भी बढ़ाते हुए 180 दिन कर दी गई है। पहले 60 दिन की थी।

15 जून 2021 से यह लागू किया गया है। एक दिन की अतिरिक्त छुट्टी मिल सकती है लेकिन इसके स्थान पर नए नियमों के तहत काम के घंटों को बढ़ाकर 12 तक करने का निर्णय लिया गया है। यानी की हफ्ते में काम करने के घंटों को 48 घंटे कर दिया जायेगा। ऐसे समझिये की पहले जो शिफ्ट 8 घंटे की होती थी वो अब 9 घंटे की होगी। इसके एवज में कर्मचारियों को 2 दिन का अवकाश मिलेगा। 

5 घंटे से अधिक काम नहीं 
नए ड्राफ्ट कानून में कामकाज के अधिकतम घंटों को बढ़ाकर 12 करने का प्रस्ताव पेश किया है।  मौजूदा नियम में 30 मिनट से कम समय का किया गया अतिरिक्त काम को ओवरटाइम में नहीं गिना जाता था लेकिन अब नए नियम के तहत 15 से 30 मिनट के बीच के अतिरिक्त कामकाज को भी ओवरटाइम में शामिल करने का प्रावधान है। नए ड्राफ्ट नियमों के अनुसार किसी कर्मचारी को 5 घंटे से ज्यादा काम नहीं करना है। पांच घंटे के बाद कर्मचारी को आधा घंटे का ब्रेक देना होगा। 

वेतन घटेगा और पीएफ बढ़ेगा
कर्मचारी के बेसिक वेतन कुल वेतन का 50% या अधिक होना चाहिए। इस रूल से कर्मचारियों के वेतन के स्ट्रक्चर में बदलाव होगा।  होम सैलेरी कम हो सकती है और पीएफ बढ़ जाएगी।  पीएफ और ग्रैच्युटी जैसे अन्य घटकों के लिए कर्मचारियों का योगदान बढ़ जाएगा।  ड्राफ्ट कॉड  लागू होने पर बोनस, पेंशन, वाहन भत्ता, मकान का किराया भत्ता, आवास लाभ, ओवरटाइम आदि बाहर हो जाएंगे। यह भी सुनिश्चित किया जायेगा कि बेसिक सैलरी को छोड़कर सीटीसी में शामिल किए कुछ अन्य घटक 50 फीसदी से अधिक न हो और अन्य आधे में बेसिक सैलरी होनी चाहिए।