logo

देश की महिला धाविका दुति चंद होंगी छत्तीसगढ़ वीरनी पुरस्कार से सम्मानित

7294news.jpg
द फॉलोअप टीम, नई दिल्ली : 
देश की महिला धाविका और जकार्ता एशियाई खेलों में 100 तथा 200 मीटर में रजत पदक जीतने वाले दूती चंद (Duti Chand) को छत्तीसगढ़ वीरनी पुरस्कार(Chhattisgarh Virni Award) से सम्मानित किया जाएगा। कोरोना महामारी के कारण इस अवॉर्ड का आयोजन 14 अप्रैल को वर्चुअली किया जाएगा। 

अव्वल प्रदर्शन के लिए मिला पुरस्कार 
बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार (Chhattisgarh Government) की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, दूती को खेल में उनके योगदान के लिए इस अवॉर्ड के लिए चुना गया है। 2019 में दूती ने इटली में आयोजित हुए वर्ल्ड यूनिवर्सिटी खेलों में स्वर्ण पदक जीता था और वो ऐसा करने वाली भारत की पहली महिला एथलीट बनी थीं।