द फॉलोअप टीम, रांची :
राज्य के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। बता दें कि दक्षिण पूर्व रेलवे जोन(South Eastern Railway Zone) से हावड़ा-मुंबई के बीच दुरंतो स्पेशल एक्सप्रेस(Duronto Special Express) का परिचालन दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 11 जून से 30 जून तक चलेगी। रेलवे के तरफ जारी सूचना में बताया गया कि ट्रेन केवल टाटानगर, बिलासपुर, रायपुर, नागपुर और भुसावल स्टेशन पर रुकेगी। इसके साथ ही इस ट्रेन में एक फर्स्ट एसी, तीन एसी 2 टियर और 12 एसी थ्री-टियर कोच रहेंगे।
क्या होगा ट्रैन का शेडूल
02096 हावड़ा-मुंबई दुरंतो स्पेशल हावड़ा से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार को सुबह 5.45 बजे खुुलेगी। यह ट्रेन दूसरे दिन सुबह 8.15 बजे मुंबई (सीएसटीएम) पहुंचेगी। वहीं, 02095 मुंबई-हावड़ा दुरंतो स्पेशल मुंबई (CSTM) से प्रत्येक मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और रविवार को शाम 5.15 बजे खुलेगी और दूसरे दिन रात 8.20 बजे हावड़ा पहुंचेगी। राजगंगपुर-सोनाखान के बीच आज 5.30 घंटे का ब्लाॅक, उत्कल, दक्षिण बिहार एक्स. लेट से चलेगी।
कहाँ-कहाँ रुकेंगी यह ट्रेनें
जानकारी के मुताबिक चक्रधरपुर डिवीजन(Chakradharpur Division) के राउरकेला-झारसुगुड़ा सेक्शन में राजगंगपुर और सोनाखान के बीच बुधवार को लेवल क्रांसिंग एलएचएस) की लांचिंग होगी। इसके लिए रेलवे ने सुबह से 5.30 घंटे का पाॅवर ब्लाॅक लिया है। इससे 4 ट्रेनें प्रभावित होंगी। ट्रेन नंबर 68029-68030 राउरकेला-झारसुगुड़ा मेमू रद्द रहेगी। वहीँ, ट्रेन नंबर 03287 दुर्ग-राजेेंद्रनगर स्पेशल (दक्षिण बिहार) को दुर्ग में 3.25 घंटे और ट्रेन नंबर 08478 योगनगरी हरिद्वार-पुरी एक्सप्रेस (उत्कल) हरिद्वार में 3.30 घंटे रिशेड्यूल किया गया है। 08311 संबलपुर-मड़ुवाडीह एक्सप्रेस संबलपुर में 3.05 घंटे रिशेड्यूल की गई है।