धनबाद:
डुमरी विधायक डॉ. जयराम कुमार महतो को बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU) के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार (Governor Santosh Ganwar) गंगवार के हाथों पीएचडी (PhD) की उपाधि प्रदान की गई। यह अवसर उनके लिए खास रहा। वर्षों की मेहनत, संघर्ष और शिक्षा के प्रति समर्पण के बाद मिली इस उपलब्धि ने उनके शैक्षणिक सफर में एक नया अध्याय जोड़ दिया।
विधायक के रूप में नहीं, विद्यार्थी बनकर ग्रहण की उपाधि
दीक्षांत समारोह का यह दृश्य खास रहा, जब जनता की आवाज सदन में उठाने वाले डुमरी विधायक जयराम महतो अन्य विद्यार्थियों के साथ बैठकर अपनी शैक्षणिक उपलब्धि का सम्मान ग्रहण करते नजर आए। जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारियों के साथ उच्च शिक्षा की यात्रा जारी रखना उनके संघर्ष और निरंतर प्रयास को दर्शाता है।
सड़क से सदन और अब डॉक्टरेट तक का सफर
जयराम महतो की इस उपलब्धि को संघर्ष, दृढ़ इच्छाशक्ति और शिक्षा के प्रति समर्पण के सफर के रूप में देखा जा रहा है। सार्वजनिक जीवन की व्यस्तताओं के बीच शोध कार्य पूरा कर पीएचडी की उपाधि हासिल करना युवाओं के लिए प्रेरणादायक संदेश देता है। यह उपलब्धि बताती है कि लक्ष्य के प्रति लगन और लगातार मेहनत से कठिन चुनौतियों के बावजूद आगे बढ़ा जा सकता है।
युवाओं के लिए प्रेरणा बनी उपलब्धि
डॉ. जयराम महतो की इस शैक्षणिक उपलब्धि को लेकर समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। उनकी इस सफलता को उन युवाओं के लिए प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है, जो कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने सपनों को पूरा करने का संकल्प रखते हैं। डॉ. जयराम कुमार महतो को पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं। उनका यह सफर शिक्षा, संघर्ष और निरंतर प्रयास के महत्व को रेखांकित करता है।