logo

ड्राइवर की झपकी आंख, टैंकर से जा टकराई स्कॉर्पियो, 6 मज़दूर घायल

ड्राइवर की झपकी आंख, टैंकर से जा टकराई स्कॉर्पियो, 6 मज़दूर घायल
द फ़ॉलोअप टीम, सरायकेला:
जिला के चौका थाना अंतर्गत दिरलंग के पास NH-33 पर गुरुवार को मजदूरों से भरी स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़े तेल टैंकर से टकरा गई। हादसे में छह मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि अन्य मजदूरों को हल्की चोटें आई हैं। मजदूरों ने बताया कि वे लोग बुधवार की रात गढ़वा से खड़गपुर जाने के लिए निकले थे। इसी बीच यह हादसा हुआ। दुर्घटना की वजह स्कॉर्पियो ड्राइवर को झपकी आना माना जा रहा है। घटना की सूचना के बाद सभी को पुलिस ने चांडिल अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। जहां से बेहतर इलाज के लिए सभी को MGM रेफर कर दिया गया।

सभी मज़दूर गढ़वा जिले के 
घायलों में चालक धीरज प्रजापति, उदय प्रजापति, दिनेश प्रजापति, मिथिलेश राम, दिलीप प्रजापति और विपिन सिंह शामिल हैं। सभी मजदूर गढ़वा जिले के रहने वाले हैं। मजदूरी के लिए सभी स्कॉर्पियो से पश्चिम बंगाल के खड़गपुर जा रहे थे। इसी दौरान गुरुवार तड़के स्कॉर्पियो चालक को झपकी आ गई। इससे स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े तेल टैंकर से जा टकराई। स्कॉर्पियो पर ड्राइवर समेत 10 मजदूर सवार थे। चार मजदूरों की हालत गंभीर है।