logo

रांची: मनरेगा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, 1 माह में करें शिकायतों का निष्पादन: डॉ. मनीष रंजन

रांची: मनरेगा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, 1 माह में करें शिकायतों का निष्पादन: डॉ. मनीष रंजन

द फॉलोअप टीम, रांचीः
मनेरगा में अच्छी तरह काम हो इसे लेकर ग्रामीण विकास विभाग सचिव डॉ. मनीष रंजन ने राज्य के सभी उप विकास आयुक्तों के साथ वर्चुअल बैठक की। मनरेगा कार्य के समय पर निष्पादन को इसे लेकर सबको उनका टास्क सौंपा। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि मनरेगा कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हो। मनरेगा का उद्देश्य रोजगार सृजन है। योजनाएं संचालित कर ग्रामीणों को रोजगार मुहैया कराएं। 

ऑफिसर एप के माध्यम से वर्चुअल मीटिंग
मनीष रंजन ने एरिया ऑफिसर ऐप के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता को 50-50 चालू योजनाओं का प्रतिमाह निरीक्षण करने एवं उसका प्रतिवेदन ऐप पर अपलोड करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों में मेठ के माध्यम से मस्टर रोल में निहित मजदूरों की उपस्थिति NMMS App  के माध्यम से Capture करते हुए अपलोड करने का भी निर्देश दिया।इस दौरान मनरेगा आयुक्त ने सामाजिक अंकेक्षण के क्रम में प्राप्त मामलों पर कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। साथ ही निर्णय के अनुसार राशि की वसूली करते हुए ATR MGNREGA SOFT पर अपलोड करने का सख्त निर्देश दिया। 

शिकायतों के निष्पादन का दिया निर्देश
शिकायतों की समीक्षा के क्रम में पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मनरेगा के तहत अबतक जितनी भी शिकायतें मिली है उसका निष्पादन एक सप्ताह के अंदर करें। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत आई शिकायतों से ही हमें यह जानकारी मिलती है कि मनरेगा कार्य का उद्देश्यपूर्ण हो रहा है कि नहीं। मनरेगा योजना की प्रगति की  समीक्षात्मक बैठक को लेकर  ग्रामीण विकास विभाग सचिव डॉ. मनीष रंजन की अध्यक्षता में राज्य के तमाम उप विकास आयुक्त संग संपन्न वीडियो कांफ्रेंसिंग में राजेश्वरी बी मनरेगा आयुक्त, अपर सचिव, ग्रामीण विकास विभाग रामकुमार सिन्हा , व अन्य शामिल थे।