logo

रिम्स के सर्जरी विभाग के डॉक्टर पर लगा यौन शोषण का आरोप, डॉक्टर फरार 

11707news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

रिम्स के  सर्जरी विभाग के डॉक्टर कुश कुमार पर यौन शोषण का आरोप लगा है। बोकारो और गढ़वा की दो-दो लड़कियों ने डॉ. कुश पर आरोप लगाए हैं। बरियातु थाने में दर्ज FIR में लड़कियों ने कहा है कि पिछले 10 साल से  डॉ. कुश इन लड़कियों को शादी का झांसा देकर उनका यौन शोषण कर रहे थे। जब एक लड़की ने डॉक्टर के ऊपर शादी का दबाव बनाया तो डॉक्टर ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। वहीं दूसरी लड़की का आरोप है कि उसका 4 साल से अफेयर था। उससे भी डॉ. कुश ने शादी का वादा किया था। जबकि उसकी पहले से ही शादी हो चुकी है। फिलहाल  डॉ. कुश फरार है।

दुर्गापुर में नर्स थी पीड़िता 
एक लड़की ने अपने बयान में कहा कि वो दुर्गापुर की एक हॉस्पिटल में नर्स थी। 2017 में डॉ. कुश से उसकी दोस्ती हुई। वहां से लड़की को शादी का  झांसा देकर वह उसके साथ संबंध बनाने लगा। फिर वह RIMS हॉस्टल नंबर 6 के रूम नंबर 92 में उसके साथ संबंध बनाने लगा।

धमकी देता था नर्स को 
दुर्गापुर वाली लड़की को इसी बीच पता चल गया कि डॉक्टर का दूसरों के साथ भी अफेयर है तो वो उससे दूरी बनाने लगी। तब कुश उसे कॉल करके धमकी देने लगा उसके साथ गाली गलौज और धमकी देने लगा। वह जहां भी काम करती थी वहां जाकर संबंध बनाता था और उसके साथ मारपीट किया करता था।