logo

जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने रांची में चलाया विशेष अभियान,  विधिक सेवाओं का ले सकेंगे लाभ 

12923news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) रांची ने शुक्रवार 17 सितंबर 2021 को नागरिकों को विधिक सेवाएं प्रदान करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। रांची जिला के सभी प्रखंड में आयोजित इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न विभागों की लाभकारी योजनाओं की सहायता लाभुकों में वितरित की जाएगी। डालसा की ओर से विशेष अभियान की शुरुआत सुबह 10.30 बजे से हो गई। जिला प्रशासन द्वारा 20 स्थानों पर मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई है।

उपायुक्त छवि रंजन ने दिया जरूरी निर्देश
उपायुक्त छवि रंजन के निर्देश पर उप समाहर्त्ता जिला विधि शाखा की ओर से निर्देश जारी किया गया है। साथ ही डालसा द्वारा कुल 20 टीमों का गठन किया गया है। जिसमें सचिव जिला प्राधिकार सहित न्यायिक पदाधिकारी, पीएलवी और पैनल अधिवक्ता शामिल हैं। 

इन योजनाओं का उठा सकेंगे लाभ
विशेष अभियान के तहत विभिन्न विभागों जैसे- श्रम विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कौशल विकास विभाग, सामाजिक सुरक्षा विभाग, मनरेगा एवं अन्य सरकारी विभागों की लाभकारी योजनाओं की सहायता लाभुकों में वितरित की जाएगी। खासकर अनुसुचित जनजाति, विधवा, महिला, बच्चे, दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक, असंगठित क्षेत्र के मजदूर इत्यादि के लिए इस अभियान का आयोजन  हो रहा है।

इन स्थानों पर हो रहा आयोजन
विशेष आयोजन आयोजन करमटोली चौक, कांके ब्लॉक के अलावा रातू, मांडर, नगड़ी, बेड़ो, लापुंग, नामकुम, अनगड़ा, सोनाहातू, राहे, बुंडू, तमाड़, सिल्ली, खलारी, बुड़मू, ओरमांझी, चान्हो और इटकी ब्लॉक में विशेष अभियान का आयोजन हो रहा है। इस विशेष अभियान के अंतर्गत सभी विभागों से संबंधित आवेदन, समझौते, शिकायतें सुझाव इत्यादि प्रत्येक ब्लॉक एवं पंचायत के पारा लीगल वालंटियर एवं पैनल लॉयर्स के द्वारा स्वीकृत कर डालसा कार्यालय द्वारा लाभ पहुंचाने पर काम किया जाएगा।