logo

मेदिनीराय हॉस्पिटल में फैली है गंदगी, फैल सकता है संक्रमण और बीमारियां

10155news.jpg
द फॉलोअप टीम, पलामू:

अभी कोरोना संक्रमण का ख़तरा टला नहीं है, लेकिन कई जगहों पर लोग गंदगी फैलाकर दूसरी बीमारी को जन्म देने की तैयारी कर रहें है। नाली और सड़क की बात तो छोड़ भी दिया जाये लेकिन यहां तो अस्पतालों की भी वही हालत है। दरअसल मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (सदर अस्पताल) में गंदगी का अंबार लगा है। हैरानी की बात है कि साफ-सफाई की तरफ किसी का ध्यान नहीं गया। 

भाजपा नेता ने किया निरीक्षण 
इस मामले भाजपा के वरिष्ठ नेता सह सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता किशोर कुमार पांडेय ने कहा कि मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। दरवाजे से घुसते हुए अंदर तक या सीढ़ी  पर सभी जगह गंदगी मिलेगी। शौचालय के पास से बहुत ज्यादा दुर्गंध आ रही थी। उन्होंने कहा कि कहीं भी साफ-सफाई नहीं दिखी। ऐसी परिस्थिति में लोग स्वस्थ होंगे या और ज्यादा बीमार। 

उपायुक्त से मामले में दखल देने की मांग
अभी कोविड-19 महामारी समाप्त नहीं हुआ है और कोविड-19 से बचाव के लिए स्वच्छता अत्यंत जरूरी है। साफ-सफाई अगर नहीं होगी तो कई बीमारियों का जन्म तो  होगा ही।  साथ ही साथ कोविड-19 मरीजों की संख्या जो अभी जिले में नहीं के बराबर हैं। यदि हालात इसी तरह से रहे तो कोरोना दोबारा वापसी करेगा। उन्होंने उपायुक्त से अपील की है कि स्वत संज्ञान लेकर एमएमसीएच की सफाई-सफाई की व्यवस्था करवाई जाए। शौचालय साफ रखा जाये ताकि मरीजों को दिक्कत ना हो।