logo

धनबाद : ऑटो हड़ताल, टैक्सी वालों की चांदी

3519news.jpg
द फॉलोअप टीम, धनबाद : 
धनबाद शहर के सभी ऑटो संघ आज से हड़ताल पर हैं। आम लोगों को इस हड़ताल से काफी दिक्कत हो रही है। ऑटो चालक 21 दिसंबर की देर रात से ही हड़ताल पर चले गए हैं। ऑटो की हड़ताल से शहर की रफ्तार थम गई है। इससे हजारों की आबादी प्रभावित है। लोगों को ऑटो के बजाय पैदल चलकर फासला तय करना पड़ रहा है।

ऑटो बंद होने के टैक्सी वालों की चांदी
ऑटो हड़ताल की वजह से शहर से बाहर जाने वाले यात्रियों को काफी तकलीफ झेलनी पड़ रही है। रेलवे स्टेशन और बस पड़ाव तक पहुंचने के लिए उन्हें ऑटो रिक्शा नहीं मिल रहा है। इस वजह से पीठ पर ट्रैवलिंग बैग और हाथ में ट्रॉली बैग लेकर पैदल ही रेलवे स्टेशन और बस पड़ाव तक पहुंचना पड़ रहा है। वहीं इसका फायदा टैक्सी वालों ने उठाना शुरू कर दिया है। बाहर से आने वाले यात्रियों से दोगुना तक किराया वसूला जा रहा है। 

ये भी पढ़ें.....

पुराना किराया लागू हुआ तो न्यूनतम किराया 10 रुपया   
कोरोना काल में ऑटो का न्यूनतम किराया बढ़ाकर 10 रूपये कर दिया गया था। किराया बढ़ने के साथ ही यह भी तय हुआ था कि ऑटो चालक अब सीमित संख्या में ही यात्रियों को ही बिठाएंगे। चालकों ने बढ़ा किराया लेना शुरू कर दिया। पर शारीरिक दूरी का ख्याल रखना भूल गए। इस वजह से जिला प्रशासन ने फिर से पुराना किराया लागू करने की बात कह दी है। पुराना किराया लागू हुआ तो न्यूनतम किराया 10 रूपये के बजाए 6 रूपये ही होगा। प्रशासन का यह फैसला ऑटो चालकों को नागवार गुजरा है और उन्होंने अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल की घोषणा कर दी है।