logo

ओडिशा के कई जिले के आजसू नेताओं ने रांची पहुंच सुदेश महतो से ली सलाह

15482news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

रांची स्थित आजसू पार्टी केंद्रीय कार्यालय में ओडिशा के क्योंझर, मयूरभंज एवं जाजपुर जिला के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो से मुलाकात की। आगामी त्रीस्तरीय पंचायत चुनाव में पिछड़ों को आबादी अनुसार भागीदारी सुनिश्चित कराने को लेकर मंथन किया गया। बता दें कि ओडिशा में फरवरी 2022 में पंचायत चुनाव तय है। लेकिन पिछड़ों से उनका वाज़िब हक छीनकर सरकार ने ओबीसी के लिए आरक्षित कोटा नगण्य कर दिया गया है, जो कि पिछले चुनाव तक लागू था। इसे लेकर वहां के पिछड़ों में वर्तमान सरकार को लेकर भारी नाराजगी है। 

इस दौरान सुदेश कुमार महतो ने ओडिशा में पिछड़ों की सामाजिक एवं शैक्षणिक स्थिति का भी जायजा लिया तथा संगठन विस्तार को लेकर भी मंथन किया। साथ ही उन्होंने प्रतिनिधिमंडल से यह भी कहा कि आजसू पार्टी सामाजिक न्याय के मुद्दे पर हमेशा से मुखर रही है और पिछड़ों को उनका हक एवं अधिकार दिलाने के लिए कृतसंकल्पित है। साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द ही इस विषय पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को पत्र लिखकर पिछड़ों को आबादी अनुसार, उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग करेंगे। यह जानकारी केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने दी।