logo

पत्रकार के बेटे की हत्या पर दीपक प्रकाश बिफरे, कहा- सरकार से राज्य संभल नहीं रहा

पत्रकार के बेटे की हत्या पर दीपक प्रकाश बिफरे, कहा- सरकार से राज्य संभल नहीं रहा
द फॉलोअप टीम, रांची 
खूंटी में पत्रकार के बेटे की हत्या कर शब जला दिया गया। इस मसले पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने हेमंत सरकार की तीखी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। हेमंत की सरकार राज्य को संभालने में नाकाम है। यह भी कहा कि पत्रकारों के परिवार भी इस राज्य में सुरक्षित नहीं हैं। दीपक प्राकाश ने राज्य के डीजीपी के बयान पर सवाल उठाते हुए कहा है कि राज्य के डीजीपी आंदोलनकारियों के पैर-हाथ तोड़ने की बात कर रहे हैं। लोकतंत्र में सजा देने का अधिकार सिर्फ और सिर्फ न्यायालय को है। लेकिन हेमंत सरकार में जिन्हें कानूनन सुरक्षा देना था वह सरकार की दलाली में लगे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने पुलिस द्वारा महिलाओं पर उत्पीड़न पर भी अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। 

हत्यारे को जल्द गिरफ्तार करे पुलिस 
दीपक प्रकाश ने मांग की है कि पत्रकार के हत्यारे को पुलिस जल्द गिरफ्तार करे। उन्होंने सरकार पर नकारेपन का आरोप लगाते हुए हेमंत पर निशाना साधा है। कहा कि पत्रकारों के परिवार भी अब सुरक्षित नहीं हैं। पुलिस जल्द से जल्द पत्रकार के बेटे के हत्यारे को गिरफ्तार करे।