द फॉलोअप टीम, घाटशिला:
घाटशिला थाना क्षेत्र के गहंडिह गांव में जानलेवा हमला का मामला सामने आया है। देवर ने भाभी के ऊपर धारदार हथियार से वार किया है। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी छोटू सबर ने अपनी भाभी को मारकर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने महिला को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित महिला सोमबरी सबर के शरीर में कई जगहों पर हथियार से वार करने के निशान हैं। डॉ एसके झा ने महिला प्राथमिक उपचार किया और वहां से जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
आरोपी छोटू सबर ने पुलिस को कहा कि उसने अपनी भाभी को नही मारा है। गांव के लोगों ने उसे पीटा है। जबकि ग्रामीणों ने बताया कि छोटू सबर ने ही सोमवरी पर नशे की हालत में वार किया है। घाटशिला थाना पुलिस ने बताया कि छोटू सबर नशे की हालत में है। इसलिए कुछ कहना मुश्किल है।