logo

सड़क हादसे में जमशेदपुर के ट्रांसपोर्ट व्यवसायी अजय दुबे की मौत, शोक में डूबा इलाका

सड़क हादसे में जमशेदपुर के ट्रांसपोर्ट व्यवसायी अजय दुबे की मौत, शोक में डूबा इलाका

जमशेदपुर
जमशेदपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े अजय दुबे की मौत हो गयी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

दोस्तों से मिलने निकले युवक की लौटते समय हादसे में जान गई
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अजय दुबे सोमवार को चाकुलिया से ट्रेन के जरिए जमशेदपुर लौटे थे। घर पहुंचने के बाद वे बाइक से गोलमुरी स्थित अपने दोस्तों से मिलने गये थे। देर रात घर लौटने के दौरान रास्ते में उनका सड़क हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं, इस हादसे से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने घटना पर दुख जताते हुए सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता व्यक्त की है।

Tags - JharkhandJamsedpur NewsBreaking News Accident