logo

मां-बेटी का फंदे से लटकता मिला शव, हत्या या आत्महत्या गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

13467news.jpg

द फॉलोअप टीम, पलामू:

पलामू जिला के हैदर नगर थानाक्षेत्र के राजबंधा गांव में मां बेटी का शव फंदे से झूलता मिला है। सूचना पर पुलिस पहुंची है। पुलिस ने मृतका के पति से पूछताछ की। पुलिस ने मां-बेटी के शव को फंदे से उतार लिया है। हैदर नगर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे हैं और मामले की छानबीन कर रहे हैं। घटनास्थल की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की जा रही ही। परिजनों के आवेदन पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोनों ने आत्महत्या की है या उनकी हत्या हुई है फ़िलहाल यह स्पष्ट नहीं है। 

सौतन से होता था झगड़ा 
ग्रामीणों के अनुसार, महिला का अपनी सौतन से अक्सर विवाद होता था। मृतकों में जितेंद्र पासवान की दूसरी पत्नी संगीता देवी (35) और बेटी अंजली कुमारी (13) शामिल है। जितेंद्र ने करीब 15 साल पहले संगीता से दूसरी शादी की थी। हालांकि जीतेंद्र की पहली पत्नी रूपा देवी और संगीता के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। पहली पत्नी से जीतेन्द्र के दो बच्चे हैं। शनिवार की रात जितेंद्र अपनी पहली पत्नी के कमरे में सोया था। संगीता अपनी बेटी के साथ दूसरे कमरे में थी। सुबह मां-बेटी का शव फंदे से लटका मिला।

पति ने दूसरी शादी की 
स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतका का पति जितेंद्र महाराष्ट्र के नागपुर में मैकेनिक का काम करता था।  वहां उसे संगीता नामका महिला से प्यार हो गया और उसने शादी कर ली। लॉकडाउन में वह अपने गांव आ गया था और परिजनों के साथ रह रहा था। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है।

इसे भी पढ़िये: 

आर्यन खान ने NCB के सामने कबूल किया! शौकिया तौर पर किया था ड्रग्स का सेवन

हाजी हुसैन अंसारी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दी श्रद्धांजलि