logo

थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए जीवन रेखा बना रांची सदर अस्पताल का डे-केयर सेंटर

5612news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 
पेंटिगस से सजी दीवारें। बच्चों को लुभाने वाले चित्र। रंग-बिरंगे बिस्तर और तकिया। यह मोहक दृश्यू किसी स्कूल का नहीं बल्किं सदर अस्पताल के डे-केयर सेंटर का है, जिसे थैलेसीमिया जैसे रक्त संबंधी विकारों के इलाज के लिए राज्य सरकार ने बनाया है। पीड़ित बच्चों के उचित उपचार के लिए उनके अनुकूल माहौल जरूरी भी है। केंद्र में 100 बेड की क्षमता है। यहां इलाज के लिए राज्य भर से मरीज तो आते ही हैं, इसके अलावा ओडिशा, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ से भी मरीज आ रहे हैं। 



आवश्यक सुविधाओं से लैस है डे-केयर सेंटर 
सदर अस्पताल के डे-केयर सेंटर को सभी जरूरी संसाधनों से सुसज्जित किया गया है। यहां दवाओं के साथ रक्त भी नि:शुल्क प्रदान किया जाता हैं। सिविल सर्जन रांची ने बताया कि  बच्चों के लिए समर्पित इनडोर खेल का मैदान भी विकसित किया गया है। यह इनडोर प्ले कॉर्नर भी है। 



चाइल्ड-फ्रेंडली नर्स और डॉक्टर भी
चाइल्ड-फ्रेंडली नर्स और डॉक्टर युनिट में तैनात किये गए हैं। नर्सों को चाइल्ड-केयर का आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया है। ये सभी रक्त विकार से पीड़ित बच्चों के लिए उनके अनुरूप माहौल बनाने में मदद करते हैं। उपचार के लिए केंद्र में आने वाले रोगियों को नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का खाना भी दिया जाता है।