द फॉलोअप टीम, रांची:
रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर पंचायत के मुखिया रीना कच्छप की 14 वर्षीय पुत्री रोशनी कच्छप ने आत्महत्या कर ली। रोशनी ने अपने रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना गुरुवार की है। बताया जा रहा है कि सुबह के 10 बजे के करीब यह घटना घटी है। सूचना पर पहूंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।
जांच में जुटी पुलिस
इनदिनों आत्महत्या की वारदातें बढ़ती जा रही है है। इसी बीच चटकपुर पंचायत से एक 14 वर्षीय नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या की वजह क्या है यह किसी को पता नहीं है। फिलहाल पुलिस इस मामलें की जांच कर रही है कि आत्महत्या किस वजह से की गयी होगी। बता दें कि मृतिका रौशनी कच्छप की माँ चटकपुर पंचायत की मुखिया है।