logo

पढ़ना चाहती है लड़की पर घर वाले शादी पर अड़े थे, सीडब्ल्यूसी ने नाबालिग को किया रेस्क्यू

पढ़ना चाहती है लड़की पर घर वाले शादी पर अड़े थे, सीडब्ल्यूसी ने नाबालिग को किया रेस्क्यू
द फॉलोअप टीम, पलामू:
सीडब्ल्यूसी( CWC) की टीम ने एक नाबालिग (minor)  को उसके घर से रेस्क्यू किया है। परिजन नाबालिग की शादी की तैयारी कर रहे थे। लड़की 10वीं की छात्रा है और आगे पढ़ाई करना चाहती है। सीडब्ल्यूसी( CWC), चाइल्ड लाइन (child line) और बाल संरक्षण( child protection) टीम ने नाबालिग को रेस्क्यू (rescues )कर बालिका गृह में रखा है। चाइल्ड लाइन और सीडब्ल्यूसी को सूचना मिली थी सतबरवा थाना क्षेत्र (Satbarwa police station area) के रांकि कला में एक नाबालिग की शादी 30 मई को होने वाली है। 

परिजनों की हुई काउंसिलिंग 
बाल संरक्षण पदाधिकारी, चाइल्डलाइन( child line )और सीडब्ल्यूसी( CWC) की टीम ने परिजनों की काउंसिलिंग की। काउंसिलिंग के दौरान भी परिजन नाबालिग की शादी की जिद्द पर अड़े रहे। तब जा कर टीम ने बच्ची को रेस्क्यू किया है और बालिका गृह रखा है। बीते छह महीने में बाल विवाह के पांच मामले की शिकायत पलामू में दर्ज कराई गई है।फिलहाल इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।