logo

लातेहार में सीआरपीएफ जवान ने खुद को गोली मारी, मौत

3623news.jpg
द फॉलोअप टीम, लातेहार 
लातेहार जिले के मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित सीआरपीएफ 133 बटालियन कैंप में तैनात एक जवान ने खुद गोली मार ली। मौके पर जवान की मौत हो गई। जानकारी मिली कि जवान कई दिनों से अवसाद में था। आत्महत्या के पीछे भी अवसाद का ही अंदेशा लगाया जा रहा है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टी नहीं की गई है। 

ये भी पढ़ें..... 

मामले की सूचना मिलते ही मनिका थाना प्रभारी सुरज कुमार मौके पर पहुंचे हैं। पूरे कैंप को सील कर दिया गया है। पुलिस कारणों का पता लगा रही है। मीडिया को कैंप में जाने से रोका जा रहा है। पुलिस मृतक के परिजनों को सूचना दे रही है। इधर घटना के बाद इलाके में भी चर्चा तेज है। लातेहार में ही ओरिया कैंप के एक जवान ने खुद को गोली मार ली थी। इसके पीछे भी तनाव को ही वजह बताया जा रहा था।