logo

निशाने पर थी युवती लेकिन मिहला को लगी गोली, बिहार के आरा में बीच सड़क पर सरेआम हुई फायरिंग

13371news.jpg

द फॉलोअप टीम, आरा:

बिहार में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आरा जिले के नवादा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक महिला को अपराधियों ने गोली मारी है। घटना गुरुवार सुबह की है। महिला चंदवा मोड़ के पास सड़क किनारे से जा रही थी तभी उसे गोली लगी है। फायरिंग के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। महिला के पैर में गोली लगी है। उसे को जख्मी हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

किसी और को गोली मारने आये थे अपराधी 

जिस तरह से इस महिला को गोली लगी है उससे यही अंदाज लगाया जा रहा है कि अपराधियों का निशाना कोई और था, लेकिन गलती से महिला को गोली लग गयी। अपराधियों ने किसी और लड़की को टारगेट किया था, लेकिन निशाना चूकने से सड़क किनारे चल रही महिला को गोली लग गयी। बताया जाता है कि अपराधी बाइक पर सवार थे। फिलहाल पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस की जांच के बाद ही पता चला पाएगा कि आखिर फायरिंग किस वजह से की गयी थी और जिस लड़की को निशाना बनाया गया था उसे अपराधी क्यों मारना चाहते थे।

सोमवार को भी तीन लोगों लगी थी गोली 
सोमवार को भी बदमाशों ने दिनदहाडे एक मछली व्यवसायी समेत तीन लोगों को गोली मार दी थी। इस घटना में मछली कारोबारी की मौके पर मौत हो गयी थी, साथ ही दो लोग घायल हो गए थे। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक ही सप्ताह में यह दूसरी वारदात है, जब आरा में दिनदहाड़े गोलियां चली हैं।

यह भी पढ़ें :

                जज उत्तम आनंद मामले में सीबीआई ने कोर्ट से कहा “हमारे पास अहम सबूत”, अगले सप्ताह पेश होगी जांच रिपोर्ट 

                महिला की हत्या कर खुलेआम घूम रहा सनकी साधु , कह रहा और 11 लोगों की लेनी है जान