logo

महिला की हत्या कर खुलेआम घूम रहा सनकी साधु , कह रहा और 11 लोगों की लेनी है जान

13339news.jpg

द फॉलोअप टीम, बेतिया:

मोतीलाल साधु नाम का शख्स चौतरवा थाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर में आंतक मचा रहा है लेकिन फिर भी पुलिस उसे पकड़ नहीं पा रही है।  उसने 23 सितंबर को सरेआम तारा देवी (40) की गला रेंतकर हत्या कर दी लेकिन अब तक पुलिस की पकड़ में नहीं आया। वह तारा देवी से एकतरफा प्यार करता था। तारा के पतिकई बार मोतीलाल को चेतावनी दे चुके थे कि वह उसकी पत्नी का पीछा छोड़ दे। इससे नाराज होकर आरोपी ने महिला की जान ले ली। महिला के पांच बच्चे हैं। सभी की उम्र 14 साल से कम है। हत्या के दिन महिला के साथ उसकी दो बेटियां भी थी।

गन्ने की खेत में छिप जाता है 

आरोपी साधु गांव में आराम से घूम रहा है। पुलिस के आने पर वह गन्ने के खेत में छिप जाता है और वो बच जाता है। घटना के 5 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी के खुलेआम गांव में घूमने से गांव में दहशत है। रात में आरोपी गांव आता है और चिल्ला कर कहता है कि 9 और लोगों की हत्या करनी है। ग्रामीण ऐसे में लाठी, डंडा और भाला के सहारे पूरी रात काट रहे हैं। शाम ढलते ही पुरुष खेतों से गांव लौट आते हैं। महिलाओं ने खेत जाना बंद कर दिया है। हत्यारोपी पहले भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। इसलिए लोगों में उसका खौफ है। 

बाधा बने गन्ने के खेत

चौतरवा थाना प्रभारी शंभू शरण गुप्ता ने बताया कि मंगलवार रात गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई थी, लेकिन अब तक गिरफ़्तारी नहीं हुई है। गांव के पास गन्ने के बड़े खेत हैं। इसकी वजह से आरोपी गन्ने के खेत में छुप जा रहा है। जल्द हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

1992 से है आतंक 

2008 में घास काट रही गांव की एक महिला के साथ उसने जबरदस्ती करने की कोशिश की थी। इसके बाद महिला ने शोर मचाकर अपने ससुर को बुला लिया था। इसके बाद आरोपी ने ससुर की नाक काटदी थी। साधु को इस मामले में एक साल की कारावास हुई थी। मोतीलाल साधु का आतंक 1992 से है। वह चर्चित व्याधा हत्याकांड का मुख्य आरोपी था। इसमें वो जेल की सजा काट चुका है। लेकिन कोई सबूत और गवाह नहीं थी तो उसे छोड़ दिया गया।