logo

अपराधियों ने पुलिस वाले को बनाया निशाना, ट्रैक्टर दिलाने के नाम पर लूट लिए लाखों रुपए

8738news.jpg
द फॉलोअप टीम, धनबाद: 
राज्य में लुटेरों का दुस्साहस दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहा है। अपराधी लूट के नए-नए हथकंडे अपनाते हैं। मगर इस बार लुटेरों ने अपना निशाना आम लोगों को नहीं बल्कि एक पुलिसकर्मी को ही बनाया है। सरायढेला थाना में पदस्थापित सिपाही महेंद्र प्रसाद सिन्हा से ट्रैक्टर फाइनेंस कराने के नाम पर 2 लाख 62 हजार 5 सौ रुपए की धोखाधड़ी की गई है। सिपाही ने धोखाधड़ी को लेकर तीन लोगों के खिलाफ सरायढेला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। 

50 प्रतिशत राशि जमा कर दी थी
बताया जा रहा है कि पुलिसवाले से जितेंद्र कुमार और सुभाष चौधरी नाम के दो लोगों ने अपने आपको  साइन सिटी नाम की फाइनेंस कंपनी का एजेंट बताकर महिंद्रा का ट्रैक्टर फाइनेंस करा देने का आश्वासन दिया। कुल कीमत का महज 50 प्रतिशत राशि जमा करने को दोनों ने कहा। जिसके बाद 10 अक्टूबर को 2018 को कंपनी के दोनों एजेंट को सिपाही महेंद्र ने स्टील गेट बिग बाजार के पास बुलाया। उस वक्त दोनों ने 50 फीसदी राशि जमा करा देने की बात कही। तीन महीने बाद नया ट्रैक्टर देने का दोनों ने आश्वासन दिया। सिपाही ने साइन सिटी के नाम से राशि भरकर दे दिया। 

अपराधी हुए फरार 
उसके बाद से दोनों का कहीं आता- पता नहीं है। दोनों का मोबाइल भी स्विच ऑफ है। सिपाही ने सुभाष चौधरी, जितेंद्र कुमार के साथ- साथ साइन सिटी कंपनी के संचालक राशिद नसीम के खिलाफ सरायढेला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। बता दें कि साइन सिटी लखनऊ की कंपनी है।  वहीं पुलिस ने भी पूरे मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।