logo

झारखंड में जानलेवा हुआ कोरोना, अबतक 98 मरीजों ने गंवाई जान

467news.jpg

द फॉलोअप टीम 
रांची-झारखंड में कोरोना जानलेवा होता जा रहा है। राज्य में संक्रमितों की संख्या  भी लगातार बढ़ रही है और मौत का आंकड़ा भी उतनी ही तेजी से बढ़ रह है। रविवार को रांची के रिम्स कोविड वार्ड में भर्ती एक कोरोना पॉजिटिव मरीज ने दम तोड़ दिया है। खबरों के मुताबिक जिस मरीज की मौत हुई वो 24 तारीख को रिम्स के कोविड वार्ड में एडमिट कराए गए थे। जांच के दौरान पता चला कि वो पहले से ही किडनी रोग से ग्रसित थे। 
अबतक 98 मरीजों ने तोड़ा दम 
राज्य भर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 98 है। इनमें रांची के 18, धनबाद के 13, पूर्वी सिंहभूम में 27, हजारीबाग में 06, गिरिडीह में 04, गोड्डा में 03, सरायकेला में 04, बोकारो, देवघर, गुमला, साहेबगंज, चतरा, गढ़वा, रामगढ़ और कोडरमा में 02-02, जबकि पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, खूंटी और देवघर के 01-01 मरीज की मौत हो चुकी है। इसमें रिटायर्ड डीडीसी और बंगाल के एक मजदूर की मौत को आंकड़े को शामिल नहीं किया गया है।
24 घंटे में सामने आए 284 नए केस 
झारखंड में पिछले 24 घंटों में कुल 284 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई। इसमें रांची से 127, देवघर से 1, धनबाद से 26, पूर्वी सिंहभूम से 35, गढ़वा से 4, गिरीडीह से 4, हजारीबाग से 5, पलामू से 26, रामगढ़ से 6, सरायकेला से 32, सिमडेगा से 1, पश्चिमी सिंहभूम से 17 मरीज शामिल हैं। राज्य में पॉजिटिव मरीजो कुल आंकड़ा 7893 पर पहुंच गया है। वहीं, 24 घंटे में तीन जिलों के 8 कोरोना पॉजिटिव मरीज की सांसें भी थमी है।  इनमें रांची, रामगढ़ और धनबाद से 1-1 मरीज हैं, जबकि जमशेदपुर के 5 लोग शामिल हैं।