logo

राज्य में कोरोना से हालात में तेजी से सुधार, रिकवरी रेट 95.08 फीसदी, एक्टिव मरीजों की संख्या 5172 हुई

2412news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 
राज्य में कोरोना संक्रमण से हालात तेजी से सुधर रहे हैं। कोरोना से ठीक होनेवाले लोगों की संख्या एक लाख के पार पहुंच गई है। इसके साथ ही अब रिकवरी रेट बढ़कर 95.08 फीसदी हो गया है। तेजी से कोरोना को शिकस्त देने के मामले में झारखंड देशभर में छठे स्थान पर है।

एक्टिव मरीजों की संख्या 5172 
यही कारण है कि राज्य में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 5172 ही रह गई है। सबसे अच्छी बात है कि 24 जिलों में से 18 जिलों में अब एक्टिव केस की संख्या 100 से भी नीचे पहुंच चुकी हैं। संक्रमण से मुक्त होने की यही रफ्तार रही तो राज्य में जनवरी-2021 तक एक्टिव केस एक हजार से भी नीचे पहुंच जाएंगे।

राज्य में 284 नए मरीज, 3 की मौत
राज्य में बुधवार को 284 मरीज मिले। वहीं 314 संक्रमित ठीक होकर अस्पताल से घर भी लौटे। जबकि तीन संक्रमितों की मौत हुई। जहां नए मरीज मिले हैं, उनमें रांची से 78, बोकारो से 40, चतरा से 1, देवघर से 11, धनबाद से 37, दुमका से 3, पूर्वी सिंहभूम से 29, गढ़वा से 2, गिरिडीह से 9, गोड्डा से 5, गुमला से 16, हजारीबाग से 6, खूंटी से 1, लातेहार से 1, लोहरदगा से 4, पलामू से 4, रामगढ़ से 13, साहेबगंज से 1, सरायकेला से 11, सिमडेगा से 8, पश्चिमी सिंहभूम से 5 लोग शामिल हैं।

ये भी पढ़ें.......

सैंपल टेस्ट में तेजी से हालात में सुधार 
बता दें कि सरकार ने कोविड गाइडलाइन को लेकर सख्ती बरती है।लोगों ने भी स्थिति की गंभीरता समझा है। प्रशासन भी लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है। मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन का पालन हो रहा है। कोरोना से अब हालात बेकाबू नहीं है। तेजी स्थिति सामान्य होने लगी है।