द फॉलोअप टीम, बोकारोः
जिले के सेक्टर 1 एनएम ट्रेनिंग सेंटर (Sector 1 NM Training Center Bokaro) में कोविड-19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम चल रहा है। हैरत की बात तो यह है कि इस सेंटर में सोशल डिस्टेंसिंग (social distancing) सहित अन्य एसओपी का पालन नहीं किया जा रहा है। यहां पहला और दूसरा डोज लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है।
वैक्सीन सेंटर में वायरस का खतरा
कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं करने की वजह से यहां संक्रमण का खतरा और बढ़ सकता है। बता दें कि इस वैक्सीनेशन कैंप (Vaccination camp) में दूर-दराज से लोग कोरोना का टीका लेने आ रहे हैं। भीड़ को लेकर लोगों का कहना है कि मजबूरी है, हम क्या कर सकते हैं। जिस प्रकार से लोग एक दूसरे के आसपास खड़े और बैठकर टीका लेने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं, ऐसे में कहा जा सकता है कि यहां संक्रमण का खतरा कम नहीं है। कोई उपाय करना होगा।
भीड़ में इकट्ठा होना लोगों की मजबूरी
कैंप में कोरोना का टीका लेने आए ओम प्रकाश ने कहा कि लोगों को नियमों का पालन करना चाहिए। कोई इसका ख्याल नहीं रख रहा है। उन्होंने कहा कि वो सेकंड डोज लेने आए हैं। उन्होंने हैंड सैनेटाइजर से लेकर सभी तरह की नियमों का पालन किया है, दूसरे लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।
टीका सेंटर में सावधानी बरतना जरूरी
वहीं टीका का फर्स्ट डोज लेने आईं अनीता गुप्ता ने कहा कि सावधानी जरूरी है। नियमों का पालन नहीं कर पा रहे हैं। लोग नजदीक नजदीक खड़े हैं। मजबूरी है कर क्या सकते हैं। टीका लेने आए लोगों ने बताया कि धूप में बाहर जाकर तो नहीं खड़े रह सकते। धूप से बचने के लिए शेड के अंदर भीड़-भाड़ में आए हैं।