logo

रांची में बढ़ी शीतलहरी, 9 डिग्री तक पहुंच सकता है आज तापमान

3396news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची 
रांची में सुबह भले ही मीठी धूप निकली हो, मगर हवा में ठंडक बढ़ गई है। शाम होते ही धुंध और शीतलहर हड्डियों तक कनकनी फैला जाता है। यह शीतलहर अभी और बढ़ेगी। मौसम विज्ञान विभाग की माने तो 19 दिसंबर तक झारखंड की राजधानी रांची समेत अन्य जिलों में सुबह और शाम के समय कोहरा छाया रहेगा। इस कारण कनकनी बढ़ेगी। कुछ इलाकों में धूप खिली रहेगी, लेकिन हवा में नमी के कारण तापमान में गिरावट आएगी। क्रिसमस से लेकर 31 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान के पांच डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

ये भी पढ़ें.....

आज 9 डिग्री तक पहुंच सकता रांची में तापमान 
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को रांची का न्यूनतम पारा पांच डिग्री नीचे गिरकर 9 डिग्री पहुंच सकता है। वहीं अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। 22.4 डिग्री की जगह 23 डिग्री पर पहुंचने के आसार है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि अगले चार दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। 19 से 21 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं। आनंद के अनुसार हिमालयन क्षेत्र से आ रही ठंडी हवा के कारण झारखंड में ठंड बढ़ रही है।