logo

CM हेमंत सोरेन ने स्व० दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, कहा- 'उनके संघर्षों की बदौलत मिला अलग राज्य'

WhatsApp_Image_2026-05-21_at_13_31_40.jpeg

रांची
झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता और पूर्व विधायक स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री लोवाडीह (नामकुम) स्थित दुर्गा सोरेन स्मारक स्थल पहुंचे और वहां स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।अलग राज्य की लड़ाई और वंचितों के हक में समर्पित रहा जीवन
श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद प्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय दुर्गा सोरेन के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि स्व० दुर्गा सोरेन ने अलग झारखंड राज्य के आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई थी। उनका पूरा जीवन वंचितों, शोषितों के अधिकारों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए समर्पित रहा। मुख्यमंत्री ने कहा, हर वर्ष की भांति आज हम सभी लोग यहां एकत्रित होकर उन्हें याद कर रहे हैं। वे एक दूरदर्शी, संघर्षशील और जनभावनाओं से गहराई से जुड़े हुए नेता थे।
बड़े भाई के संघर्ष और शहादत पर हमें गर्व है: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय दुर्गा सोरेन को अपना मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि उनके विचार और आदर्श सदैव हम सभी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे। उन्होंने भावुक मन से कहा कि आज हमें जो अलग राज्य मिला है, वह स्व० दुर्गा सोरेन जैसे कर्मठ, युवा नेताओं के संघर्ष और शहादत की बदौलत ही संभव हो पाया है। ऐसे वीर और समर्पित व्यक्तित्व पर पूरे राज्य को गर्व है।जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी किया नमन
इस अवसर पर न सिर्फ मुख्यमंत्री, बल्कि कई अन्य जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने भी दुर्गा सोरेन स्मारक पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर फूल चढ़ाए। सभी ने झारखंड आंदोलन में उनके अद्वितीय योगदान को याद करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी।

Tags - Hemant Soren Durga Soren Jharkhand Movement Ranchi News Tribute