logo

30 और 31 को भी छाए रहेंगे बादल, हल्की बारिश के भी आसार...बादल छटते ही बढ़ेगी ठंड

16561news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांचीः
राजधानी रांची का मौसम आज सुबह से ही सुहावना है, आसमान में बादल छाए हुए हैं।  हल्की- हल्की हवा चल रही है।  इस कारण हल्की कंपकंपी भी है।  बीते मंगलवार को राज्य के कई जिलों में कहीं हल्की बारिश हुई तो कहीं मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। रांची में देर शाम घंटे भर झमाझम बारिश हुई इसके बाद देर रात हल्की बारिश होती रही। आज भी बादल छाए रहेंगे।  फिलहाल ठंड से राहत है लेकिन जैसे ही साइक्लोनिक सरकुलेशन का प्रभाव खत्म होगा बादल छटेंगे वैसे ही तापमान में तेजी से गिरावट होगी और ठंड में इजाफा होगा। 

आज भी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार और गुरुवार को राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश के आसार हैं। 30 और 31 दिसंबर को भी कोहरा छाया रहेगा इसे देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो नए साल में मौसम साफ हो जाएगा इसके बाद तापमान तेजी से गिरेगा। जानकारी के अनुसार रांची के अलावा पलामू, लोहरदगा, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर समेत कई इलाकों में बारिश हुई। 

हजारीबाग सबसे ठंडा रहा 

साइक्लोनिक सरकुलेशन की वजह से झारखंड में आसमान में बादल छाए हुए हैं। इसके प्रभाव से रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। चाईबासा का न्यूनतम तापमान 16.4, जमशेदपुर का 15.4, रांची का 14.2, देवघर का 13.2,  थर्मल बोकारो का 13.5, डालटेनगंज का 13.3 डिग्री सेल्सियस रहा सबसे न्यूनतम तापमान हजारीबाग में 10.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।