logo

बदला मौसम का मिजाज! बादल और तेज हवा ने दी गर्मी से राहत, जानिए आपके जिले का हाल

7974news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 
राज्य में चढ़ते पारे और चिलचिलाती धूप के साथ ही गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा था। मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। राजधानी रांची समेत आसपास के इलाकों में बारिश हुई। मौसम में ठंडक आ गयी जिससे लोगों ने राहत महसूस की।  

बदलता रहेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के अनुसार मौसम में लगातार आ रहे ऐसे बदलाव का कारण पश्चिमी विभोक्ष बताया जा रहा है। इसके साथ अपने जारी पूर्वानुमान में मौसम विभाग ने बताया की आगामी कुछ दिनों तक राज्य में मौसम का हाल ऐसा ही बना रहेगा। रूक-रूक कर राज्य के अलग-अलग जिलों में बारिश होती रहेगी। 

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण लोकल सिस्टम में आए बदलाव के कारण मौसम में यह परिवर्तन देखने को मिल रहा है। इस दौरान वज्रपात और गर्जन के साथ कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। हवा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी। 

6 मई तक आसमान में छाए रहेंगे बादल
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 6 मई तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश के आसार बरकरार रहेंगे। अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं राज्य के कई भागों में कहीं- कहीं वज्रपात के साथ-साथ 40 -50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने के भी संभावना जताई जा रही है।