logo

झारखंड में ठंड ने दी दस्तक, अब सुबह होगा कोहरा और रात में गिरेगी ओस

13966news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची: 

झारखंड में ठंड ने दस्तक दे दी है। पिछले 3 दिनों से मध्यम दर्जे की बारिश राज्य के कई जिलों रिकॉर्ड की गई। आज सुबह से ही मौसम साफ़ है।  धुप खिली हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अब सुबह और शाम ठंड लग सकती है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे सुबह-शाम ठंड महसूस की जाएगी। अगले तीन दिनों में शहर के न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है।  अब रात में ओस और सुबह कोहरा रह सकते हैं 

तापमान घटेगा 
राज्य के एक दो जिलों में भारी बारिश दर्ज की गयी।  सबसे ज्यादा बारिश दुमका में 130.2मिमी बारिश रिकार्ड हुई। जबकि साहेबगंज में 118 मिमी सबसे ज्यादा तापमान गढ़वा में 34.3 डिग्री रहा और सबसे  न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया।

बारिश का हाल 
1 अक्टूबर से 21 अक्टूबर के बीच 61.4 मिमी अपेक्षित बारिश थी लेकिन इस अवधि में 109.1 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। सबसे अधिक बारिश पश्चिमी सिंहभूम में 242 प्रतिशत ज्यादा, देवघर में 211 प्रतिशत, गिरिडीह में 131 प्रतिशत, कोडरमा में 124 प्रतिशत, रामगढ़ में 133 प्रतिशत, बोकारो में 112 प्रतिशत और धनबाद में 105 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई।