logo

श्राद्धकर्म के लिए जा रहा परिवार हुआ हादसे का शिकार, बच्ची की मौत 3 लोग गंभीर रूप से घायल

श्राद्धकर्म के लिए जा रहा परिवार हुआ हादसे का शिकार, बच्ची की मौत 3 लोग गंभीर रूप से घायल
द फॉलोअप टीम, सरायकेला:

जिले के कपाली थाना (Kapali Police Station) अंतर्गत कांदरबेड़ा-दोमुहानी रोड (Kandarbeda-Domuhani Road) के पूड़ीसिली में रविवार को पिकअप वैन और एक टाटा मैजिक के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में टाटा मैजिक सवार बच्ची की मौत हो गई। बच्ची के पिता जेम्को निवासी अंबुज गोप, मां और दो बहनें बुरी तरह से घायल हो गए। 

घटना के बाद भाग निकला चालक
जानकारी के अनुसार घटना के बाद पिकअप वैन का चालक मौके से भाग निकला। बताया जा रहा है की टक्कर इतना जोरदार था की पिकअप वैन पलट गया जबकि टाटा मैजिक का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। 

घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल 
अंबुज गोप ने बताया-उनके चाचा का निधन हो गया है। सभी टाटा मैजिक वाहन पर सवार होकर चाचा के श्राद्ध कर्म में रांची जा रहे थे। इसी बीच भीषण हादसा हुआ। घटना के बाद तीनों बच्चियों को निखिल कुमार नामक व्यक्ति ने अपनी कार से टीएमएच (TMH) पहुंचाया। 

पति-पत्नी को टीएमएच रेफर किया
अंबुज गोप और उनकी पत्नी को पुलिस लेकर एमजीएम (MGM) पहुंची। अंबुज और उनकी पत्नी को एमजीएम से टीएमएच रेफर कर दिया गया। सभी घायलों का टीएमएच में इलाज चल रहा है। इसके साथ ही अंबुज गोप की पत्नी और दोनों बेटियों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।